राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा (National Flag – Tiranga)

राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा (National Flag – Tiranga)

राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा (National Flag – Tiranga)

  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसे संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया था |
  • राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा में हंसा मेहता ने प्रस्तुत किया |
  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन पट्टी वाला तिरंगा है जिसमें केसरिया, सफेद और हरा क्रमशः ऊपर से नीचे नीचे हैं |
  • सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र हैं जिसमें 24 तीलियां होती हैं, यह अशोक के सिंह स्तम्भ से लिया गया है |
  • राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है |
  • तिरंगे को पिंगली वेंकय्या ने डिजाइन किया था |
  • राष्ट्रीय शोक के समय राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया जाता है |
  • भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी नागरिक और निजी संस्थाओं को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार है |
  • प्रसिद्ध झंडा गीत “झंडा ऊंचा रहे हमारा” की रचना श्यामलाल प्रसाद गुप्त ने की थी |

महत्त्व (Importance)

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से बना है। इसमें समान लंबाई की तीन धारियां हैं, जिनमें शीर्ष पर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग है। केंद्र जो सफेद पट्टी है, अशोक चक्र से अलंकृत है जो नेवी ब्लू है। अशोक चक्र में 24 तीलियां हैं जो 24 घंटों को दर्शाती हैं।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किया गया था। राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों का बहुत महत्व है। भगवा पट्टी बलिदान और साहस को इंगित करती है, बीच में सफेद पट्टी पवित्रता, शांति और ईमानदारी का प्रतिनिधित्व करती है, और हरी पट्टी विश्वास और शिष्टता का प्रतिनिधित्व करती है।

अपने दोस्तों को शेयर करें, शिक्षा को फैलाएं और जन-जन को शिक्षित बनायें और देश को डिजिटल इंडिया बनाने में अपना योगदान करें।